BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 1:43 pm
BIG BREAKING : पीसीसी चीफ कमल नाथ और शहर की जटिल समस्या, जब आमसभा के मंच से कही बंगला-बगीचा को लेकर ये बड़ी बात तो बजी तालियां, बोले- नीमच की जिम्मेदारी मेरी, विधानसभा में सबसे पहले लहराएगा यहां का झंडा, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज शोरूम चौराहे नीमच पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को सम्बोधितकिया। इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और शिवराज सरकार को जमकर कोसा। मंच पर इस दौरान जिले के तीनो कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर, नरेंद्र नाहटा, समंदर पटेल, जिला प्रभारी नूरी खान, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, पूर्व विधायक सम्पत स्वरूप जाजू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।मंच से कमलनाथ ने नीमच शहर की सबसे ज्वलंत समस्या बंगला बगीचा के बारे में बोलते हुए कहा कि कांगेस की सरकार बनते ही पहली प्राथमिकता से बंगला बगीचा समस्या को हल किया जाएगा। मैं इस बात की जिम्मेदारी लेता हूँ की इस विकराल समस्या का स्थाई निराकरण किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कमलनाथ ने भी शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया। 
कमलनाथ ने मंच से कहा कि मैं कोई राजा या महाराजा नहीं हूँ, न बहनों का भाई हूँ और न कोई मामा हूँ, मैं सिर्फ आपका भाई हूँ। 2018 के चुनाव में नीमच ने हमारा समर्थन नहीं किया था लेकिन जब अतिवृष्टि हुई तो मैं यहां आया और बिना सर्वे के अधिकारियो को निर्देश दिए की तुरंत किसानों के खाते में मुआवजा दिया जाए। दिवाली से पूर्व किसानो को मुआवजा मिला। नीमच को मेडिकल कॉलेज दिया। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह बहुत बड़े कलाकार हैं। इन्हे तो मुंबई जाना चाहिए और एक्टर बनना चाहिए। जिससे प्रदेश का नाम हो। 

आमसभा को कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर, नरेंद्र नाहटा, समंदर पटेल, जिला प्रभारी नूरी खान, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश में 1000 गौशाला बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वामी जी ने तस्वीर भेंट कर अभिनन्दन किया। सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रभारी नूरी खान ने किया                    

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE