BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 4:37 pm
BIG BREAKING : भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे नीमच, जावद विधानसभा सीट के प्रत्याशी सखलेचा के समर्थन में किया विशाल आमसभा को संबोधित, कांग्रेस के कमलनाथ पर साधा निशाना, पढ़े खबर अब्दुल अली ईरानी के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। आज नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के स्टार प्रचारक व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। मंत्री तोमर ने पहले मंदसौर में आमसभा को संबोधित किया। यहां से वे नीमच जिले की विधानसभा जावद के गांव जाट पहुंचे। जाट में केंद्रीय मंत्री ने विशाल आमसभा को संबोधित किया और पांचवीं बार भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा को विजयी बनाने का आव्हान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर ने कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कमलनाथ पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के लोग झूठे वादे करते हैं। पिछली बार भी झूठे वादे कर सत्ता में आए थे। कमलनाथ जी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है कमलनाथ को यह बताना चाहिए कि उन्होंने 18 महीने में क्या किया? 2003 से पहले कांग्रेस पार्टी की सरकार 10 साल तक थी तब उन्होंने क्या किया? उनके पास बताने के लिए कुछ है नहीं, बस जनता को गुमराह करने को कोशिश कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता की 7 बार लॉन्चिंग फैल हो गई, ये गठबंधन भी फैल ही होने वाला है। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को सम्मान निधि के 6-6 हजार रूपये दिए हैं। शिवराज जी ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाया है। अभी हमारी लाडली बहनों को 1250 रूपये मिल रहे हैं। सरकार में आते ही यह राशि बढ़कर 3 हजार रूपये हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। देश लगातार प्रगति कर रहा है। मोदी के 9 साल के शासन में 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से उपर आ गए हैं। पहले 2900 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था। आज 29000 मेगावाट हो रहा है तभी आप सभी को रात में भी बिजली मिल रही है। 2003 में जब हम सरकार में आए थे तब इस क्षेत्र में 6 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होती थी आज 47 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है और आपके आशीर्वाद से सकलेचा जी के विधायक बनते ही आगामी 5 सालों में यह आंकड़ा 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा। इस आमसभा के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर हेलीकॉप्टर से नीमच विधानसभा के गांव पालसोडा पहुंचे। जहां बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। जाट में आयोजित आमसभा को सांसद सुधीर गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक सकलेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE