BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2023, 7:50 pm
NEWS : कपासन से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन लाल जीनगर ने नामांकन किया प्रस्तुत, कहा- पार्टी और जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा, पढ़े खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी अर्जुन लाल जीनगर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंच रिटर्निंग अधिकारी अर्चना बुगालिया को अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मिठूलाल जाट, पूर्व जिला प्रमुख भैरू सिंह चौहान, दौरान दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, भोपाल सागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, मांगी लाल अहीर, एडवोकेट पुष्केद्र सिंह चौहान, लक्ष्मी लाल जीनगर आदि मौजूद रहे।
बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कपासन से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल जीनगर ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व में उन पर पुनः विश्वास जताया है, जिस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इन चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। राजस्थान और दिल्ली में हमारी सरकार होगी तो डबल इंजन की सरकार चहुंमुखी विकास करने का काम करेगी। वर्तमान में भ्रष्ट एवं महिलाओं को सुरक्षा नहीं देने वाली सरकार है। बिजली कटौती एवं किसानों के साथ अन्याय करने वाली, किसानों को धोखा देकर सत्ता में आने वाली, युवाओं के साथ धोखा करने वाली, पेपर लीक करने वाली सरकार है, जिसे हम उखाड़ कर फेंकेंगे। सभी लोग व कार्यकर्ता हमारे साथ रहेंगे और आने वाले समय में भाजपा की सरकार बना कर राजस्थान में सुशासन देंगे। युवाओं को रोजगार देंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में जहां भी पानी की समस्या होगी उसके समाधान का काम करेंगे। आवेदन प्रस्तुत करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार अर्जुन लाल जीनगर के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपी जोशी जिंदाबाद, वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय से वातावरण गूंजायमान कर दिया। इस दौरान कानून व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस उप अधीक्षक बुद्ध राज टॉक, सर्किल इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह सहित पुलिस लवाजमा मुस्तैद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE