रतलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को रतलाम आएंगे। पिछले 15 दिन में मोदी का तीसरा और एक महीने में मध्यप्रदेश में यह चौथा दौरा रहेगा। यहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार दोपहर 2.45 बजे वे बंजली ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे करीब एक घंटे रुकेंगे। दोपहर 3.45 बजे रवाना हो जाएंगे।