BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2023, 6:37 pm
BIG NEWS : चुनावी रंग में रंगा गांव रेवली देवली और झालरी, कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का हुआ ऐतिहासिक भव्य स्वागत, मिल रहा भरपूर समर्थन, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुनावी माहौल अपने शवाब पर है। आज कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा हुआ जिसमें रेवली देवली एवं झालरी गांव में ऐतिहासिक एवं भविष्य स्वागत हुआ। जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का काफिला रेवली देवली पहुंचा तो उनका ढोल ढमाके एवं आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गुर्जर का कई जगह साफा बाँधकर तो कहीं केले से तोलकर स्वागत किया और जीत का आशीर्वाद वरिष्ठ जनों ने दिया। 
इस दौरान उमराव सिंह गुर्जर खेतों में भी किसानों से मिलते हुए दिखाई दिए तथा किसानों से वोट की अपील की। इस अवसर पर रेवली देवली के कई वरिष्ठ जन एवं युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहे। वहीं झालरी गांव में भी कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का फूल माला पहनाकर एवं साफा बांधकर युवाओ ने बाइक रैली निकाली। आज के इस दौरे से उमराव सिंह गुर्जर के समर्थन में इस क्षेत्र में जबरदस्त माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE