BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 10:47 am
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर का तूफानी दौरा, आज इन गांवों में पहुंचेंगे जन-जन के लाडले नेता, मतदाताओं का मिल रहा भरपूर समर्थन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जो जीतने के बाद गांव में दोबारा लौटकर नहीं आये, वे गांव की समस्याओं के बारे में क्या जानें? ऐसे जनप्रतिनिधि से विकास की उम्मीद करना बेकार है। मैंने कभी अपना स्वार्थ नहीं देखा और आपके सुख दुख में हमेशा खड़ा हुआ। जो विधायक 15 सालों में सरकारी जिला अस्पताल हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वहां डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं करवा पाए उनसे क्या उम्मीद करोगे? गरीबों को इलाज के लिए भारी भरकम खर्चा करके अन्य शहरों में जाना पड़ रहा है। यह तो भला हो हमारे कमलनाथ का जिन्होंने जनता और हमारी मांग को गंभीरता से लिया और तत्काल स्वीकृति दी। लेकिन भाजपा के सांसद और विधायक तो मेडिकल कॉलेज लाने में भी अड़ंगेबाजी कर रहे थे। मैं आपका हूं, गांव की तकलीफ समझता हूं। इसलिए विधायक आपके ही बीच के व्यक्ति को चुनना। यह बात शनिवार को ग्राम जेतपुरिया से प्रारंभ हुए जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने विभिन्न गांवों की चौपालों पर ग्रामीणों से संवाद करते हुए कही।   कांग्रेस प्रत्याक्षी उमराव सिंह गुर्जर अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के प्रत्येक गांवो का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर रहें हैं। ग्रामीण इलाकों में उमराव सिंह गुर्जर को अपार जन समर्थन मिल रहा हैं, जहां गुर्जर के पक्ष में गांव के गांव उमड़ रहें हैं।
 किसान नेता और विधानसभा प्रत्याक्षी उमराव सिंह विधानसभा क्षेत्र के जेतपुरा, रेवलीदृदेवली,निपानिया विरान,धनेरिया खुर्द, मैलकी, बडौली, पिपलोन,राजपुरिया, पिपलिया नाथावत, झालरी आदि कई ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण पर थे।  रेवलीदृदेवली में गुर्जर को केलो से तौला गया। उमराव सिंह गुर्जर ने यहां घरदृघर जाकर लोगों से संपर्क किया। गुर्जर ने यहां एक चौपाल सभा को भी संबोधित किया,कांग्रेस के पक्ष में मत देने की अपील की। निपानिया विरान, धनेरिया खुर्द और मेलकी में भी ग्रामीणों के साथ उमराव सिंह गुर्जर ने घरदृघर दस्तक दी। इन गांवों में लोगों ने गुर्जर को मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाया, और उमराव सिंह गुर्जर को तिलक लगा कर साफा बांध कर आत्मीय स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र के गांव मेलकी में भी  जामफल से तोला गया, यहां चोपाल सभा को भी संबोधित किया। बड़ोली गांव में उमरावसिंह ने कहा कि 15 साल के विधायक बडौली से थडोली का सड़क तक नहीं बनवा पाए हैं। यह आपके विधायक की बड़ी उपलब्धि हैं, आश्चर्य की बात तो यह हैं कि जिन गांवों से विधायक को जिताया गया था। उन्होने वहां जाकर धन्यवाद देना तक मुनासिब नहीं समझा। उमराव सिंह गुर्जर ने गांव पिपलोन में नुक्कड़ सभा की। गुर्जर के गांव में आगमन पर गांव की कई महिलाओं ने अपने घरों की छतो से पुष्पवर्षा कर उनकी आगवानी की। इसके बाद उन्होंने राजपुरिया और पिपलिया नाथावत में जनता से घर-घर जाकर भेंट की। जनसंपर्क किया। गुर्जर के गांव झालरी में आगमन पर ग्रामीणों ने गांव के बाहर से एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया,वाहन रैली के माध्यम से ग्रामीण उन्हे प्रमुख मार्गों से होते हुए गांव में ले गए। जहां बड़ी संख्या में एकत्रित ग्रामीणों के बीच उमरावसिंह ने कहा यह चुनाव गांव का भविष्य तय करने के लिए है। आप तय करें, निष्क्रिय विधायक चाहिए या रात दिन तत्पर खड़ा रहने वाला आपका अपने बीच का सहज उपलब्ध व्यक्ति।? फैसला आपको करना है।
गुर्जर को यहां सेवफल से तोला गया। अन्य कई गांवों में गुर्जर का जोरदार स्वागत हुआ और उन्हें जगह जगह फलों से तोला गया। जनता से भेंट के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के साथ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह भंवरासा,रमेश राजोरा, हरगोविंद दीवान,दुर्गाशंकर नागदा,दीपक नागदा,ओमप्रकाश नागदा,लक्ष्मीनारायण नागदा, लक्ष्मण गुर्जर,शिवचरण,सालिगराम खारोल, लीला शंकर शर्मा,रोशन मीणा,ओमप्रकाश राठौर,मोहनलाल मेघवाल,गोविंद सिंह,धनराज पाटीदार आदि सहित कई ग्रामीण कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

लाड़ली बहना भी उमराव के साथ-
विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के भ्रमण के दौरान उमराव सिंह को महिलाओ का भी अपार समर्थन मिल रहा है। गुर्जर को ग्रामीणों के साथदृसाथ महिलाएं और बालिकाएं भी जीत का तिलक लगा रहीं हैं। शनिवार को गांवों में भेंट के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर और उमराव के पक्ष में हाथ खड़े कर चुनाव में उमराव सिंह गुर्जर का साथ देने का भरोसा दिलाया।

महिला कांग्रेस द्वारा घर घर दस्तक-
आज  महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर  के नेतृत्व में महिला कांग्रेस 7 नं वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने एवं  विधायक प्रत्याशी भाई उमराव सिंहजी गुर्जर को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया। साथ ही भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं एवं युवाओं से किये गए वादों के बारे में विस्तार से बताया। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं में अपार उत्साह है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, उपाध्यक्ष चेतना लालका,  ब्लाक अध्यक्ष मंजु चंदेल, बेबी मेहरा, शमीदा मिर्जा, अनीता घनेटवाल, रूकसाना बी, शबनम बी पार्षद अंजना सोनगरा, नेहा, पायल गुर्जर, गीता गुर्जर, रेखा गुर्जर, शशी तौर,  मंगला गुर्जर आदि महिलाएं उपस्थित रही।


आज इन गांवों में पहुंचेंगे उमरावसिंह-
नीमच विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर 5 नवंबर रविवार को प्रातः 8 बजे गांव मालाखेड़ा से जनसंपर्क की शुरूआत की। इस दौरे में वे ढोलपुरा, पिपलिया हाड़ा, बोरखेड़ी कला, पिपलिया चारण, सरजना, नवलपुरा, खात्याखेड़ी, चड़ोली, रानपुर, नरसिंहपुरा, हनुमंतिया, किशनपुरा, थडोली और जावी आदि गांवों में घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE