BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 2:51 pm
BIG NEWS : सिंधिया समर्थक प्रत्याशी और जनसम्पर्क अभियान, जब प्रचार के दौरान लावलश्कर के साथ पहुंचे इस गांव तो चौपाल में बैठे मिले लोग, जैसे ही बढ़ाया उम्मीदवार ने अपना हाथ तो वोटर ने कर दिया ये काण्ड, जानिए किसके आए तीन टांके, पढ़े खबर  

Share On:-

शिवपुरी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के अंतर्गत शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विशेष प्रयासों से भाजपा के प्रत्याशी घोषित हुए मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा पर जनसंपर्क के दौरान हमला हो गया। एक मतदाता ने उनका अंगूठा काट लिया। चोट इतनी गहरी थी कि टांके लगवाने पड़े, लेकिन चुनाव चल रहे हैं इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई। 
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी एवं शिवराज सरकार में मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेडा पोहरी विधानसभा के छर्च गांव में शाम को लगभग 5.30 बजे अपने पूरे लावलश्कर के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। छर्च गांव के रहने वाले रामप्रसाद जाटव अपने घर के बाहर चबूतरे पर कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ था तभी मंत्री अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने वहां आ पहुंचे और रामप्रसाद जाटव से जैसे ही मंत्री ने हाथ मिलाया तो रामप्रसाद ने मंत्री का हाथ अपने मुंह में भर लिया और अंगूठे के ऊपर के हिस्से में जोर से काट लिया।
बताया जा रहा है कि मंत्री के सुरक्षा कर्मियों ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो वह सुरक्षा कर्मियो से भी उलझ गया। इस घटना में सुरेश राठखेडा के हाथ में चोट आ गई और तीन टाके लगवाने पड़े है। जब रामप्रसाद ने मंत्री का हाथ काटा और वह छोड़ नहीं रहा था तो मंत्री के सुरक्षा गार्ड ने युवक से मंत्री का हाथ छुडवाने का प्रयास किया तो वह सुरक्षा गार्ड पर भी हावी हो गया, बड़ी मुश्किल से युवक ने मंत्री सुरेश राठखेडा का हाथ युवक के मुंह से छुड़ाया था। युवक को थाने मे बंद करा दिया गया था लेकिन मंत्री ने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की इस कारण उसे 1 घंटे बाद छोड दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि, चुनाव से पहले रामप्रसाद, मंत्री के निज निवास पोहरी किसी काम से गया हुआ था लेकिन मंत्री ने रामप्रसाद जाटव ने कहा था कि तुमने कैलाश कुशवाह को वोट दिया था अब काम को लेकर भी उसके पास जाओ। इस कारण मंत्री से रामप्रसाद जाटव नाराज था। इससे पूर्व भी मंत्री के नाराजगी भरे वीडियो वायरल भी हुए है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE