BREAKING NEWS
KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2023, 11:22 am
REPORT : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण, तैयारियों का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, कलेक्टर ने दी विस्तार से जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने देवास जिले में मतगणना स्थल केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास पहुँचकर विधानसभा निर्वाचन-2023 में 3 दिसंबर को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए होने वाली मतगणना के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्‍ता ने केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, उप‍ जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका मिमरोट सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान बताया गया कि देवास व हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना केंद्रीय विद्यालय भू-तल पर स्थित अलग-अलग हॉल में की जाएगी। वहीं सोनकच्छ, खातेगांव व बागली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल स्थित कक्षों में की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को भी देखा। उन्होंने मतगणना टेबले, मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी/कर्मचारियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था, डाक मतपत्रों की संख्या के संबंध में जानकारी ली।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। साथ ही मतगणना स्थल परिसर में रूके हुए निर्वाचन अभ्यर्थियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की तथा सीसीटीवी के माध्यम से कक्ष से ही स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग संबंधी व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन मतगणना व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE