BREAKING NEWS
KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<     KHABAR : फोरलेन और सिटी पुलिया निर्माण में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 3:11 pm
KHABAR : विभिन्न किस्मों के फूलों की खुशबू से महकेगा श्री महाकाल महालोक, करीब पांच हजार पौधों का होगा रोपण, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकाल महालोक जल्द ही विभिन्न किस्म के फूलों की खुशबू से महकेगा। मंदिर प्रशासन इंदौर के कुछ चुनिंदा नर्सरी संचालक तथा दानदाताओं के सहयोग से महालोक में फूलों के करीब पांच हजार पौधों का रोपण करा रहा है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया श्री महाकाल महालोक की भव्यता में फूलों की सुंदरता व खुशबू से और निखार आएगा। अब तक दिव्य परिसर में बिल्व पत्रा, रुद्राक्ष आदि बड़े वृक्ष लगाए गए हैं। अब मूर्तियों के आसपास की क्यारी, पाथवे व अन्य रिक्त स्थान पर देश विदेश की विभिन्न किस्म के सजावटी व खुशबू वाले फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधों का रोपण इंदौर के कुछ बड़े नर्सरी संचालक व दानदाता के सहयोग से कराया जा रहा है। इसमें मंदिर समिति पर किसी प्रकार का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। देश विदेश से आने वाले भक्त यहां धर्म, कला, संस्कृति के साथ प्रकृति का भी सामिप्य प्राप्त कर सके इसलिए पौधे लगाए जा रहे हैं। बता दें महाकाल मंदिर में विभिन्न प्रकल्पों का संचालन दान के माध्यम से होता है। भक्त मंदिर के अन्नक्षेत्रा, गोशाला, वैदिक शोध संस्थान तथा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सामग्री व नकद राशि दान करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE