नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपने सभी जनरल सेक्रेटरी के कामों में बदलाव करते हुए कई राज्यों के प्रभारी बदले हैं। एमपी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की जगह भंवर जितेंद्र सिंह को एमपी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। जितेंद्र सिंह एमपी की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से सुरजेवाला खुद एमपी छोड़ना चाहते थे। अब एआईसीसी ने उन्हें कर्नाटक का इंचार्ज बनाया है।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है। सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।