नीमच/सुवाखेड़ा। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ज्ञानोदय ग्रुप के ज्ञानोदय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल ब्रांच के 6 विद्यार्थियों का देश की प्रतिष्ठित कंपनी वैकमेट इंडिया लिमिटेड में चयन हुआ हैं। वैकमेट इंडिया लिमिटेड कंपनी के एचआर विजय नायडू, जूनियर मैनेजर लशित, गौरव श्रीवास्तव ने प्लेसमेंट के अंतर्गत ज्ञानोदय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां तथा लैब प्रैक्टिकल कार्य की सराहना करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। चयनित विद्यार्थी अंकित गोस्वामी, गौरव हाड़ा, नवीन पाटीदार, विशाल धनगर, उदित बाथम एवं विशाल नागदा हैं।
इस अवसर पर संस्थान की निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया तथा ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। ज्ञानोदय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी प्रो पंकज अहीर, सभी विभागध्यक्ष, समस्त प्राध्यापक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।