शाजापुर। जिले के मक्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को घर के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी ने 13 वर्षीय विक्षिप्त बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मक्सी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
इस मामले में मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि आरोपी पप्पू गोस्वामी के खिलाफ धारा 377 एवं पास्को एक्ट 5के, 6के के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।