गरोठ। प्रेरणा हायर सेकेंडरी स्कूल बोलिया में पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा नर्सरी से लगाकर दसवीं तक के बच्चों के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, तथा साप्ताहिक टेस्ट पर चर्चा की गई। पालकों से सभी बच्चो के शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। कक्षा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यालय स्टाफ और सभी अभिभावक मौजूद रहे।