चित्तौड़गढ़। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 1 जनवरी को 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय राजीव कॉलोनी चित्तौड़गढ़ से वाहन रैली का आयोजन किया गया।
रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबन्धक के पी बंसल ने कहा कि बैंक का कुल व्यवसाय 50 हजार करोड़ का हो गया हैं। भारत में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक दूसरे स्थान पर है। बैंक बेहतर ग्राहक सेवा के माध्यम से सफलर्ता प्राप्त कर रहा है। नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक सामाजिक सुरक्षा योजनाओ के साथ सभी आकर्षक जमा योजनाओं एवं कृषि ऋण, वाहन ऋण, आवास ऋण, गोल्ड ऋण, व्यापारिक औद्योगिक और व्यक्तिगत ऋणों के माध्यम से सेवारत हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे सप्ताह विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
के पी बंसल क्षेत्रीय प्रबन्धक के सानिध्य में विशाल वाहन रैली शास्त्री नगर चौराहा से मीरा नगर होते हुए मुख्य शाखा चित्तौड़गढ़ शाखा प्रताप नगर पहुंची। रैली का मुख्य शाखा चित्तौड़गढ़ शाखा प्रबन्धक किशन भारती एवं शाखा प्रताप नगर पहुँचने पर शाखा प्रबन्धक बी एस जोधा एवं स्टाफ सदस्यो द्वारा स्वागत किया गया।