BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2024, 2:18 pm
BIG NEWS : पूर्व विधायक सिसोदिया ने की पहल, कलेक्टर ने किया आश्वत, भगवान श्री राम के आगमन उत्सव पर मंदसौर में फुटकर फटाका व्यवसाय को मिलेगी मंजूरी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के आगमन का उत्सव पूरे देश भर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर भी अभूतपूर्व उत्साह के साथ सहभागी बनेगी। मंदसौर में भी 22 जनवरी को विराट दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। उमंग और उल्लास के इन लम्हों को और बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया की पहल पर मंदसौर में 22 जनवरी के उत्सव से पूर्व व्यापारियो की मांग पर फुटकर फटाका व्यवसाय को प्रशासन द्वारा मंजूरी दी जाएगी।
भगवान श्री राम के आगमन को लेकर मंदसौर में भी भव्य उत्सव की तैयारी की जा रही है। इस दिन मंदसौर के प्रत्येक मंदिर और प्रत्येक घर में दीपावली मनाई जाएगी। इस उत्सव को और भव्य बनाने के लिए योग गुरु बंशीलाल टांक ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया को सुझाव दिया कि जिस तरह दीपावली पर पटाखे जलाए जाते हैं वैसे ही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर भी दीपावली की तरह फठाखे जला सके इसके लिए मंदसौर में फुटकर फटाका मार्केट लगना चाहिए। पूर्व विधायक सिसोदिया ने इस सुझाव को लेकर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से चर्चा की और मंदसौर में 22 जनवरी से पूर्व फुटकर फ़टाखा दुकान को अनुमति दिए जाने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर ने सहमति जताई और कहा कि यदि फटाका व्यापारी मांग करेंगे तो उन्हें दुकान लगाने के लिए अनुमति दे दी जाएगी।
पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया ने मंदसौर के नागरिकों से आह्वान किया कि भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन के उत्सव को भव्य रूप से मनाए। घर-घर दीपावली मनाई जाए और घरों पर विद्युत सज्जा के साथ ही दीप जगमगाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE