चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर नए वर्ष में जनवरी मास में विशेष अखंड तपस्या रखी गई है। सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी आशा दीदी ने बताया कि जनवरी मास ब्रह्मा कुमारी सेवा केंद्र के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की स्मृति में मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह दिवस विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मास में सभी भाई बहन विशेष रूप से ब्रह्म मुहूर्त से गहन तपस्या करते हैं। इसके साथ-साथ सारी प्रकृति को भी सातो प्रधान बनने के लिए पावरफुल बनने के लिए पॉजिटिव सकारात्मक हैं, जिससे हमारे आसपास का वातावरण सभी मनुष्य आत्माओं के मान का भटकाव दुख और चिताओं से मुक्त रहने के लिए इस मास को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने बताया की प्रजापिता ब्रह्मा बाबा जो की ब्रह्माकुमारी के प्रमुख संस्थापक थे 18 जनवरी को अपनी संपूर्ण अवस्था को प्राप्त हुए थे। उनकी स्मृति में यह विश्व शांति दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है ।