सिंगोली। दिगम्बर मुनिराज चाहे कड़ाके की सर्दी हो गर्मी या बारिश बगेर किसी मौसम की परवाह किए बिना आगे की ओर विहार करते हैं। आज अधिकांश क्षेत्रों में बारिश व बर्फीर्ली हवाओं का दौर जारी हैं। वहीं नीमच जिले में भी सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा रखी हैं।
इस शीतलहर के बीच आज थडोद नगर में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से शिक्षित व वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज का एक माह से अधिक समय तक नगर मे धर्म प्रभावना करते हुए 9 जनवरी मंगलवार को दोपहर को मंगल विहार झांतला की ओर हुआ। मुनिश्री के विहार के दोरान सिंगोली, थडोद, झांतला व अन्य नगरों के समाजजन साथ में चल रहे हैं।
वही समाज के पारस जैन ने बताया कि मुनिश्री का सिंगोली में भव्य चातुर्मास सम्पन्न होने के बाद आसपास के गांवों मे धर्म प्रभावना हेतु विहार चल रहा हैं। वहीं आगामी 16 जनवरी को मुनिश्री के सानिध्य में धार्मिक नगरी बेंगु (राजस्थान) में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन किला मंदिर मे भव्य वार्षिक महोत्सव मुनिश्री के सानिध्य में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें बडी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।