चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद चितौड़गढ़ एवं पंचमुखी हनुमान चिकित्सा एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा जिला स्वास्थ्य (अंधता निवारण) समिति के संयुक्त तत्वावधान में बारहवां नेत्र चिकित्सा शिविर 12 जनवरी शुक्रवार को पंचमुखी हनुमान चिकित्सा अनुसंधान मुख्य डाकघर के पास आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोटा के प्रसिद्ध डॉ सुधीर गुप्ता वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा नेत्रो का मोतियाबिंद का आपरेशन (आईओएल) द्वारा प्रत्यारोपण किया जायेगा। शिविर में सुबह 09 से 12 बजे रोगियों का पंजीकरण किया जायेगा। जांच करने तत्पश्चात आपरेशन किया जायेगा।
अध्यक्ष नवीन वर्डिया ने नेत्र रोगियों से निवेदन किया है कि रोगी अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी व दो पास पोर्ट फोटो लेकर आये।