नीमच। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र सुरी जैन मंदिर श्री पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी राजमल पानबाई डूंगरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट नीमच के तत्वावधान एवं गच्छाधिपति आचार्य श्री अभयदेव सुरीश्वरजी मा सा की आज्ञा अनुवर्तीनी प्रवर्तनी परम पूज्य सुदर्शना श्री जी की शिष्या परम पूज्य साध्वी श्री चंद्रकला श्री जी की शिष्या साध्वी शील माला श्री जी एवं साध्वी रत्न माला श्री जी महाराज साहब श्री जी मसा की पावन निश्रा में श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी मसा की 197 जन्म जयंती एवं 117 पुण्यतिथि पौष सुदी सातम के पावन उपलक्ष में गुरु सप्तमी पर्व 15 से 17 जनवरी तक तीन दिवसीय विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र डुंगरवाल ने बताया कि कार्यक्रम की संख्या में प्रथम दिवस 15 जनवरी सोमवार शाम 06.30 बजे आरती प्रभु भक्ति चौबीसी एवं मेहंदी वितरण का आयोजन जैन कॉलोनी स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर के समीप नवनिर्मित नूतन राजेंद्र सूरी आराधना भवन में द्वितीय दिवस मंगलवार 16 जनवरी दोपहर 12.39 बजे भक्तामर स्तोत्र महा पूजन, 07 बजे आरती, प्रभु भक्ति तृतीय दिवस 17 जनवरी बुधवार सुबह 08 बजे नवकारसी, 09 बजे मंदिर से भव्य रथ यात्रा 10.30 बजे गुरु गुणानुवाद सभा दोपहर 12.30 बजे स्नेह मिलन समारोह, शाम 07 बजे प्रभु भक्ति अंगरचना गजेन्द्र संजय चण्डालिया द्वारा एवं कुमारपाल महाराजा द्वारा 108 दीपक से महाआरती, 17 जनवरी को सुबह 07 बजे परमात्मा गुरुदेव प्रक्षालन पूजन, चंदन पूजन, आरती मंगल दीपक एवं आरती दोपहर 12.39 बजे भक्ति सांय काल आरती होंगी।
श्री राजेंद्र गुरुपद महानपूजन, कार्यक्रम आयोजित होगा। जय जिनेंद्र के लाभार्थी भारत राजेंद्र जारौली परिवार, प्रथम दिवस प्रभु भक्ति 24 ही मेहंदी के धर्म लाभार्थी घनश्याम बंटू बाफना परिवार, द्वितीय दिवस भक्तामर महास्त्रोत महा पूजन के धर्म लाभार्थी विजेंद्र नागोरी परिवार, तृतीय दिवस के धर्म लाभार्थी प्रकाश चंद्रवंशी लाल चोरड़िया परिवार, स्वामी वात्सल्य के मुख्य लाभार्थी राजमल, सुशील, राजेंद्र, प्रशम, तन्मय, जयवर्धन डूंगरवाल परिवार, स्वामी वात्सल्य के सह लाभार्थी 7 वर्षी तप मंडल होंगे। कार्यक्रम में विधि कारक पंकज जैन झार्डा होंगे।