BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 4:50 pm
BIG NEWS : बंशी गुर्जर के पक्ष में गुर्जर समाज उतरा, डीएसपी से मिले, जेल से छूटने के बाद बंशी गुर्जर ने नई जिंदगी की शुरूआत की, अपराधों से तौबा, सनानत से नाता, मनासा क्षेत्र में समाजसेवा में बंशी गुर्जर की भागीदारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। फर्जी एनकाउंटर में जिस बंशी गुर्जर का नाम उछला था, वही बंशी गुर्जर मनासा क्षेत्र में सनातन धर्म की रक्षा कर रहा है और समाजसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा हैं। जेल से छूटने के बाद बंशी गुर्जर ने नई जिंदगी की शुरूआत की, कुछ तथाकथित लोग उसे शराफत की जिंदगी जीने नहीं दे रहे हैं।
यह बात शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे गुर्जर समाज के पदाधिकारियों ने डीएसपी वैशाली सिंह को कहीं। एसपी अमित तोलानी की अनुउपस्थिति में गुर्जर समाज के लोगों ने डीएसपी के समक्ष अपनी बात रखी। 
समाजजनों ने बताया कि बंशी गुर्जर बदल गया हैं। पहले वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था, दो वर्ष पहले वह जेल से छूटकर आया और अपराध की दुनिया से कोसों दूर है। कुछ दिनों पूर्व बंशी गुर्जर के खिलाफ बडकुआं के इदरिश ने जमीन हथियानें की झूठी शिकायत दर्ज करवाई, जबकि इदरिश खुद उसके भाईयों की जमीन हथियाना चाहता था। उसके भाई खलील और आरिफ ने बंशी गुर्जर को जमीन बेची तो वह झूठी शिकायतें कर बंशी गुर्जर को बदनाम कर रहा है। बंशी गुर्जर ने एक संदेश समाज के समक्ष पेश किया है। अपराध जगह से तौबा कर वह खेती कर अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। समाजसेवा के हर कार्यक्रम में वह बढचढकर हिस्सा लेता है। बंशी गुर्जर ने खुद बदलकर यह साबित कर दिया कि जेल में रहकर व्यक्ति सुधर सकता है और छूटने के बाद अपराधों से दूर रहकर वह खुशहाल जिंदगी बीता सकता है। गुर्जर युवा महासभा के अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि बंशी गुर्जर को बदनाम करने का षडयंत्र रचा गया है, जिसका भंडाफोड हो चुका है। नेक और शराफत की जिंदगी जी रहे बंशी गुर्जर के साथ पूरा समाज खडा है। अकसर यह माना जाता है कि अपराधी जेल काटने के बाद फिर अपराध करता है, लेकिन बंशी गुर्जर ने ठीक विपरीत किया। अपने व्यक्तित्व को निखारकर समाजसेवा में जुटा। बीते दो वर्ष के दौरान हर वर्ग में बंशी गुर्जर ने अमिट छाप छोडी है। इसी से तिलमिलाकर कुछ कथित आपराधिक प्रवृत्ति के लोग बंशी गुर्जर की शिकायत कर रहे है। इस अवसर पर शिवम गुर्जर, मनोहर गुर्जर, वीरू गुर्जर सहित कई समाजजन मौजूद थे।
खुद शिकायकर्ता अपराधिक गतिविधियों में लिप्त-
गुर्जर समाज के पदाकारियों ने बताया कि बडकुआं के जिस इदरिश नामक व्यक्ति ने शिकायत की है, वह खुद भाईयों की जमीन हडपना चाहता था। वह खुद अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। इसकी पुलिस जांच करें तो कई खुलासें होंगे। बंशी गुर्जर ने जेल से छूटने के बाद नई जिंदगी की शुरूआत की है, जेल में बंद उन कैदियों के लिए बंशी गुर्जर प्रेरणादायक है। बंशी गुर्जंर हर धार्मिक गतिविधियों में आगे रहते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE