BREAKING NEWS
KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 12:37 pm
KHABAR :सेगांव में ऐतिहासिक व प्रथम प्रांतीय महिला महासम्मेलन का आयोजन,महिला मंडल की प्रस्तुति ने किया भावुक, पढ़े जय गुप्ता की खबर

Share On:-

सेगांव।दशोरा नागर प्रांतीय महिला महासम्मेलन का आयोजन क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माता जी मंदिर प्रांगण में शनिवार को प्रथम एवं ऐतिहासिक आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सुलभा राजेंद्र गुप्ता व प्रदेश महामंत्री आभा भूपेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में सेगांव महिला मंडल व नवयुवक मंडल के सहयोग से सफल आयोजन किया गया।
आयोजन में सर्वप्रथम प्रांतीय महिला मंडल अध्यक्ष सुलभा राजेन्द्र गुप्ता, महामंत्री आभा भूपेन्द्र मण्डलोई, दशोरा नागर समाज प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता, नवयुवक मंडल प्रदेश अध्यक्ष अर्पण सराफ, सेगांव महिला मंडल अध्यक्ष रूपाली गुप्ता ने भगवान हाटकेश्वर महादेव का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आयोजन में खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, खंडवा, बुराहनपुर, अलीराजपुर, जोबट सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार की महिलाओं द्वारा गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
नुक्कड़ नाटक द्वारा महिलाओं को संदेश दिया कि आजकल किस प्रकार से बच्चों की शादी के बाद अपने माता-पिता को अकेले या वृद्धाआश्रम में छोड़कर अलग हो जाते हैं। सास बहू के रिश्ते पर आधारित बहुत ही सुंदर मनमोहने वाले नाटक का आयोजन सेगांव महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने पांडाल में मौजूद सभी महिलाओं को भावुक कर दिया। 
वहीं दूसरी प्रस्तुति में मोबाइल के ज्यादा उपयोग से होने वाले नुकसान व पहली पीढ़ी के लोगों मे अंतर बताते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। आयोजन में महिला मंडल द्वारा प्रतियोगिताओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिलाओं व महिला मंडल अध्यक्षों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन में सेगांव नवयुवक मंडल का विशेष योगदान देने पर प्रदेश अध्यक्ष सुलभा राजेन्द्र गुप्ता व महामंत्री आभा भूपेंद्र मण्डलोई, सेगांव महिला मंडल अध्यक्ष रूपाली गुप्ता द्वारा पूरी टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक व प्रथम आयोजन को सफल बनाने पर सेगांव महिला मंडल ने सभी महिला मंडलों का आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE