BREAKING NEWS
KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 3:39 pm
KHABAR : सतपुड़ा के अयोध्या धाम में हुआ रघुवंशम का आयोजन, राम परिवार के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चे, मोहा मन,पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। स्थित सतपुड़ा के अयोध्या धाम में रघुवंशम के आयोजन पर यहां के बच्चों ने रघुवंशम के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक पूरे प्रसंगों का सजीव चित्रण किया। बच्चों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। रघुवंशम में राजा दशरथ के पूरे परिवार को भी दर्शाया गया। भगवान राम के जन्म पर बधाइयां गाई गई और सबके राम सबमें राम..., जयश्री राम के जयकारे लगाए गए। बच्चों की प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। भगवान श्रीराम की शिक्षा, स्वयंवर, वनवास पर बच्चों ने भाव-विभोर कर देने वाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सतपुड़ा एकेडमी के अयोध्या परिसर को भगवा पताका, तोरणद्वार, आकर्षक रंगोली एवं फूलों से सजाया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, देविप्रा प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव थे। वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सैंधव विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों ने मां सरस्वती की विधिवत पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजेश सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि सतपुड़ा एकेडमी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार-संस्कृति पर जोर दे रही है। इस प्रकार के आयोजन से छोटे-छोटे बच्चों में संस्कार के भाव जाग्रत होते हैं। जिन बच्चों ने यहां प्रवेश लिया है वे बच्चे यहां श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ संस्कार एवं अनुशासन का पाठ पढ़कर उच्च पदों पर आसीन होंगे। ये बच्चे ही संस्था, समाज एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। देविप्रा के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने रामजी के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक की प्रस्तुति दी वह प्रशंसनीय है। शिक्षा से ही बच्चे संस्कारवान बनते हैं। सतपुड़ा एकेडमी शिक्षा के साथ ही बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का जो प्रयास कर रही है, वह अनुकरणीय है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE