BREAKING NEWS
KHABAR : हरिओम दिलीप मंडलोई बने मुख्य यजमान,.. <<     KHABAR : झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत 100.. <<     BIG NEWS : जन विश्वास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं,.. <<     नीमच में खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, सड़क पर.. <<     KHABAR : आईएएस नेहा के खिलाफ सड़क पर अधिकारी, पेन.. <<     NEWS : गुरु शिखर से माउंट आबू तक तिरंगे की धूम, 300.. <<     KHABAR : खरगोन में 80 फीट ऊंचाई पर लहराया विशाल.. <<     KHABAR : नीमच में मैदान बचाओ अभियान ने पकड़ा जोर,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भव्य तिरंगा.. <<     अरावली की सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर और माउंट.. <<     KHABAR : दतिया के ग्राम महाराजपुरा में गूंजा भारत.. <<     BIG NEWS : इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गैंगस्टरों.. <<     देवास में बड़ा हादसा: जन्मदिन की पार्टी में.. <<     भौरासा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रभारी.. <<     KHABAR : व्हीलचेयर पर तिरंगा लेकर निकले.. <<     दतिया में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उत्साह,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2024, 3:30 pm
KHABAR : प्राचीन नवग्रह मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दिनभर रहा मेले जैसा माहौल, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। आज प्राचीन नवग्रह मंदिर में सुबह से ही मकर संक्रांति के पर्व को लेकर श्रदालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मकर संक्रांति पर धार्मिक महत्व के चलते दिनभर मेले जैसा महौल रहेगा। श्रदालु लंबी लंबी कतारों में लगकर भगवान नवग्रह के दर्शन कर रहे है। खरगोन जिले में मकर संक्राति का पर्व आज 15 जनवरी को मनाया जा रहा हैं। करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालू आज दिनभर में दर्शन करेंगे। 
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि आज के दिन दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। प्रदेश ही नहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कौने कौने से श्रदालु यहां पहुंचते है। सूर्य देव की प्रतिमा पर सूर्य की पहली किरण पढने से धार्मिक आस्था जमकर रहती है। सूर्य की अगवानी का पर्व पर सूर्य प्रधान नवग्रह मंदिर में दर्शन मात्र से ही भगवान नवग्रह का विशेष आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। गर्भ गृह में भगवान सूर्यनारायण की मूर्ति मंदिर में बीच में विराजित है। 
मकर संक्राति के दिन आज प्राचीन नवग्रह मंदिर में सूर्याेदय से पहले ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। श्रदालु दान पूण्य भी कर रहे हैं। दान पुण्य का भी मकर संक्राति पर विशेष महत्व है। संक्रांति पर प्राचीन नवग्रह मंदिर में सुबह 4 बजे से लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति के पर्व पर मंदिर में पूरे देश से श्रदालुओ का सैलाब उमड़ा है। मकर संक्रांति पर नवग्रह मंदिर को लेकर एक माह का मेला भी लगता है। नवग्रह मंदिर के चलते ही प्रदेश ही नहीं देश में खरगोन की पहचान नवग्रह की नगरी के रूप में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE