सेगांव। नगर के श्री राम कथा वाचक परम पूज्य संत मोहन भाई को श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या की ओर से आमंत्रित किया गया है। उन्हें आमंत्रित किए जाने पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में हर्ष का माहौल है।
अयोध्या से आये आमंत्रण पत्र पर नगर के संत को अयोध्या धाम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने का अवसर मिला है। संत श्री मोहन भाई जी को आमंत्रण पत्र की सूचना क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल को मिली। उन्होंने मंगलवार को संत श्री मोहन भाई जी के निज निवास पहुंचकर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा और आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली के रूप में मनाने की अपील की।