नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमे 02 लोग गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना फोरलेन स्थित मालखेड़ा फंटे पर हुई। जहां अर्टिगा कार और थार की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों घायलों को निजी वाहन से नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार जावी से नीमच की ओर आ रही थी तभी नयागांव से मंदसौर की ओर जा रही थार से मालखेड़ा फंटे के यहां रोड क्रॉस करते वक्त ये भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की थार गाड़ी कई बार पलटी खा गई और अर्टिगा कार के एयरबैग खुल गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी लेकिन एम्बुलेंस आने में देरी होने के कारण ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां दोनों घायलों का इलाज जारी हैं।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।