सांसद केपी यादव खनियाधाना क्षेत्र के दौरे पर थे इसी दौरान खनियाधाना विकासखंड के शासकीय विद्यालय ग्राम नदावन में उनका काफिला अचानक रुका और उन्होंने विद्यालय का भ्रमण किया। नदावन विद्यालय में उन्होंने छात्रों से चर्चा की एवं साफ सफाई एवं शिक्षण और प्रबंधन व्यवस्था को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की विद्यालय के शिक्षक गणों द्वारा उन्हें श्रीफल एवं सोल भेट की
वहां उपस्थित ग्राम वासियों ने सांसद के पी यादव से विद्यालय को हाई स्कूल में उन्नत करने की मांग की।
उपस्थित जनों में विद्यालय के प्रभारी अमृतलाल परिहार शिक्षक, मदन मोहन वंशकार , श्यामलाल धाकड़ , निरंतर टुप्पो, एवं ग्राम नदावन के सरपंच श्रीमती कषियाबाई, जितेन्द्र सिंह यादव , मनोज गोदौलिया, कु. राधा यादव, आजाद सिंह एवं ग्रामवासी और मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया आदि लोग मौजूद रहे