शिवपुरी। सनातनी महिलाओं द्वारा आज शिवपुरी में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। उक्त शोभायात्रा अयोध्या में भगवान श्री रामलला के मंदिर में प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में माधव चौक पर स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई जो सदर बाजार, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, अग्रसेन चौराहा, तात्या टोपे समाधि स्मारक होते हुए राजेश्वरी मंदिर पहुंची। इस दौरान जय जय श्री राम की जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। महिलाएं झूमती नाचती गाती चल रही थी।
कार्यक्रम के अंत में श्री राजेश्वरी माता मंदिर पर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें समस्त महिलाओं को सुहाग का सामान दिया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर सहभोज किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर केपी यादव की धर्मपत्नी डॉक्टर अनुराधा यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति बहनें उपस्थित रही।