BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : एक तिरंगे के नीचे सिमटा नीमच, ढाई हजार.. <<     REPORT : नीमच में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     खरगोन के कसरावद में गूंजी देशभक्ति की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पशुपतिनाथ मंदिर पुलिया पर जमा जलकुंभी.. <<     चित्तौड़गढ़ में नशे की बड़ी खेप पर CBN का.. <<     बेहरावल के बाबा डोलनाथ मंदिर में उमड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2024, 8:14 pm
BIG NEWS : श्री शीतलनाथ भगवान का जन्म, तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया, वंडर सीमेंट परिसर तक निकली प्रभु की विशाल रथयात्रा, पढ़े प्रशांत पुरोहित की खबर 

Share On:-

नयागांव। निंबाहेड़ा नगर में बुधवार को श्री शांतिनाथ चेत्यालय में भगवान शीतलनाथ के जन्म तप कल्याणक कार्यक्रम के तहत विशेष अनुष्ठान के साथ श्रद्धालुओं ने वंडर सीमेंट आरके मार्बल समूह की ओर से दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में आदिनाथ श्रीजी की विशाल रथयात्रा निकाली।
समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी के अनुसार प.पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य प.पू. मुनिश्री विमलसागर जी, प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी, प.पू. मुनिश्री धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी के सानिध्य में बुधवार को श्री शांति नाथ चेत्यालय में आयोजित धर्मसभा में समाज अध्यक्ष सुशील पाटनी एवं महामंत्री मनोज पटवारी की अगुवाई में भगवान शीतलनाथ जी के जन्म तप कल्याणक के तहत अनुष्ठान पूजा समाज जनों द्वारा संपन्न की गई। इधर पंचकल्याणक महोत्सव अंतर्गत 6 फरवरी रात्रि में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में सकल जैन श्री संघ की महिलाओ की चौबीसी गान के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंच कल्याणक महोत्सव के चयनित पात्रों का सम्मान किया गया। 
बुधवार दोपहर भगवान आदि प्रभु की विशाल रथ यात्रा निकाली गई जो श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर आदर्श कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई वंडर सीमेंट प्लांट प्रांगण में पहुंची। जुलूस में मुनि वृंदो का पद विहार का भी सानिध्य मिला। श्रद्धालुओं ने विविध स्थलो पर मुनि वृंदो के पाद प्रक्षालन कर श्री जी विराजित रथ की पूजा अर्चना की। बाद में रथ यात्रा जुलूस वंडर सीमेंट फैक्ट्री प्रांगण में पहुंचा जहां आरके मार्बल वंडर समूह के अशोक पाटनी, विमल पाटनी, विनीत पाटनी, सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, तारिका पाटनी, परमानंद पाटीदार, यूनिट हेड नितिन जैन, सीएसआर हेमेंद्र सिंह झाला, राहुल व्यास सहित संस्थान के अधिकारी कर्मचारी गणों ने मुख्य द्वार पर मुनि वृंदो के पद प्रक्षालन कर गुरु भक्ति के साथ श्री जी की भव्य अगवानी कर आत्मीय अभिनंदन कर गुरुवार को आयोजित होने वाले एकदिवसीय भगवान आदिनाथ भक्तामर विधान पूजा अनुष्ठान का धार्मिक कार्य प्रारंभ किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE