नीमच। शहर के कनावटी के क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पम्प के पास शनिवार शाम को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेकाबू ट्राले ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी। हादसे एक व्यक्ति मौत हो गई। दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार जिला चिकित्साल में किया जा रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रीना उम्र 25 वर्ष पति मांगीलाल निवासी डागला खेड़ा चित्तौड़गढ़, हिमांशु पिता मांगीलाल 8 वर्ष और मांगीलाल पिता वक्तुलाल लालजी 35 वर्ष निवासी डगला खेड़ा चित्तौड़गढ़ से नीमच के गांव लखमी अपने रिश्तेदारों से मिलने आए थे। इस दौरान रास्ते में नायरा पेट्रोल पंप कनावटी के यहां एक ट्राले ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए इस घटना की सूचना मिलते ही 108 के पायलट पंकज बैरागी एंबुलेंस को घटनास्थल तक ले गए तथा पीएमटी परमानंद पाटीदार, दीपक तेजपाल और उपस्थित लोगों की मदद से तीनों मरीजों को एंबुलेंस में लेकर नीमच जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने मांगीलाल को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो गंभीर रूप से है घायल हैं। हादसा इतना वीभत्स है कि बच्चों के दोनों पैर कट गए।