नीमच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि पर नीमच में भावभीनी श्रद्धांजलि और शब्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर इंदिरा नगर दीनदयाल मंडल स्थित वाटिका में विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अनेक लोगों ने उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्च्यात विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने पंडित दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डाला।
विधायक परिहार ने कहा कि पंडित दीनदयाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। बताते चले कि पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। समर्पण दिवस पर बुथ स्तर पर नीमच में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, योगेश जैन, दुर्गेश शर्मा, विश्वदेव शर्मा, संतोष पंजाबी, जीशान कुरैशी, राहुल गौड़, सतीश ग्वाला, मनोज माहेश्वरी, मनीष भावसार, सुखलाल पंवार, दारा सिंह, राजेश कसेरा और अनेक लोग मौजूद रहे।