BREAKING NEWS
BIG NEWS : लाडली बहना योजना को चुनौती, हाईकोर्ट ने.. <<     BIG NEWS : मां के साथ पलंग पर सो रहा था 7 माह का मासूम,.. <<     VIRAL NEWS TRUTH: UPI पर 0.4% Tax की खबर वायरल, आखिर इसके पीछे की.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर भाटखेड़ी में निकला भगवान.. <<     KHABAR : धूमधाम से मनाया भगवान विश्वकर्मा पूजन व.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मक्सी.. <<     KHABAR : जब शिक्षा और नदी बचाने का संकल्प एक साथ.. <<     KHABAR : सेगांव में सेवा संकल्प बना उत्सव,.. <<     BIG UPDATE VIDEO : मालवा में सियासत गरम, राहुल गांधी के.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट ने वृक्षों को रक्षा सूत्र.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर दतिया में दीप.. <<     NEWS : तेरापंथ भवन में गूंजे धर्म और साधना के.. <<     NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2024, 3:35 pm
BIG NEWS : पं दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायी- चन्द्रे, भाजपा ने महापुरुष की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्‍णु दत्‍त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय पर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को मनाई। मंदसौर जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में समस्त 18 संगठनात्मक मंडलो एवं बूथ स्‍तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई। पं दीनदयाल उपाध्याय उद्यान मंदसौर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने मुख्य वक्ता शिक्षाविद रमेशचंद्र चन्द्रे, किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर एंव भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना, समर्पण निधि जिला संयोजक राजेश सेठिया, नपा अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत के साथ उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश व संगठन के प्रति की गई सेवाओं को स्मरण कर पुण्यतिथि मनाई। 
पुष्पांजलि के उपरांत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए शिक्षाविद रमेशचंद्र चन्द्रे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि के आधार हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, तत्कालीन कांग्रेस सरकार जिसके प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे वे नहीं चाहते थे कि अन्य कोई विचारशील राजनीतिक पार्टी भारत में उभरे किंतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में एकात्म मानववाद का संदेश लेकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई जिसने जिसने जिसने लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति पर अपना ध्यान केंद्रित कर उसके उत्थान के लिए राजनीति के माध्यम से सेवा कार्य शुरू किया। उक्त उद्देश्य की प्राप्ति की सफलता का परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी शक्तिशाली पार्टी के रूप में स्थापित हुई है इसका सारा श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक चिंतन को जाता है। 
आज से भारतीय जनता पार्टी की समर्पण निधि का अभियान भी प्रारंभ किया जाता है क्योंकि जी पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय ने अपना सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया और अंत में अपने प्राणों का वरदान भी राष्ट्र के लिए समर्पित रूप से कर दिया ऐसे समर्पण की पराकाष्ठा वाले व्यक्तित्व की पुण्यतिथि के दिन समर्पण निधि की शुरुआत करना यह केवल धनराशि प्राप्त करना नहीं है बल्कि समर्पण के संस्कारों को देने के बराबर है। 
बचपन से युवावस्था तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय संघर्षों में जिए और इसी संघर्ष ने उनको हीरे जैसा कार्यकर्ता बनाया इसके बारे में डॉ श्यामॉप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि ऐसे चार दीनदयाल उपाध्याय मुझे मिल जाए तो वह भारत का चित्र बदल सकता हूं। 
कार्यक्रम में इस अवसर कार्यकर्ताओं को आजीवन सहयोग निधि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हमें पुनः हर वर्ष के भांती  समर्पण निधि राशि संगठन को देना है। मेरा आप सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा की मंशानुरूप आप आजीवन सहयोग निधि संगठन में देकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा उत्तर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सारस्वत ने किया। 
समर्पण दिवस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संयोजक बाबूलाल चौहान, तेजपाल सिंह धाकड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष कारुलाल सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल, राजेश नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला, जिला मंत्री दिलीप सिंह तरनोद, सह कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन, जिला कार्यालय मंत्री अंकित सोनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, हिम्मत डांगी, बिन्दु चन्द्रे, प्रकोष्ठ जिला सयोंजक, कपिल भंडारी, विनय दुबेला, पुलकित पटवा, विजय सुराणा, गौरव अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, पार्षदगण निर्मला चंदवानी, आशीष गौड़, रामेश्वर मकवाना, सुनीता भावसार, रेखा सोनी, ईश्वरसिंह चौहान, रमेश ग्वाला, गोर्धनलाल कुमावत, अनूप माहेश्वरी, कमलेश सिसोदिया, युसूफ गौरी, अनिल मालवीय, महेश जुनवाल, सुनील जैन, सुनील योगी, विजय पोपट, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री अजीज उल्लाह खान, उमेश पारीख, राजाराम तंवर, मंडल महामंत्री, राॅकी यादव, अनिल कबाड़ी, राजेश बाडोलिया, नरेन्द्र बंधवार, दिलीप ग्वाला, खूबचन्द्र पहलवान, इमरान अब्बासी, राजेश सोनी, पीयूष जैन, केसरमल जटिया, देवेंद्र मार्चय्या, कन्हैयालाल भाटी, सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE