नीमच। मंगलवार को 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला, झुकी हुई कमर लेकर दो लोगों के सहारे स्वयं के अधिकार की भूमि के अवैध नामांतरण को निरस्त करने की दुहाई देते हुए नीमच कलेक्ट्री पर जनसुनवाई में पहुंची। मामला नीमच तहसील के ग्राम विशनिया का है।
बूढी महिला नंदू बाई पाटीदार ने बताया कि मेरे पति बालुराम की मृत्यु सितंबर 2022 में हो चुकी है। उनकी कृषि भूमि पर मेरी पुत्रवधू और पुत्री ने अवैध नामांतरण करवा लिया है। जिसका पता मुझे चंद दिनों पहले ही चला। मेरा लालन पालन करने वाला कोई नहीं है। जब तक मैं जिंदा हूं उस कृषि भूमि पर मेरा अधिकार है। कृषि भूमि मेरे पास रहेगी तो मेरा बचा हुआ जीवन सही ढंग से गुजर जाएगा।
कलेक्टर दिनेश जैन से इंसाफ की मांग करते हुए जमीन खुद के नाम पर करने की मांग नंदू बाई ने की है। इस पूरे मामले में पटवारी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।