उज्जैन। तराना के समीपस्थ ग्राम हनुमंती में श्री देवनारायण विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है उसी तारतम्य में तुलसी विवाह एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा था उक्त कथा का वाचन प.श्री बलराम नागर के मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास श्री बलराम नागर ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग विस्तार से सुनाए पूज्य श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुनः स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालीय नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं बकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया। बृज भूमि में आतंक के पर्यायी कंस मामा का वध करके अपने माता-पिता देवकी-वसुदेव और नाना महाराज उग्रसेन को कारागार से मुक्त कराया। गोवर्धन पूजा में प्रकृति की पूजा का उल्लेख किया गया। गायकों द्वारा सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे कल तुलसी विवाह का आयोजन होगा जिसमें ग्राम हनुमंती के समस्त ग्रामवासी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निवेदन किया गया है।