गरोठ। तहसील अंतर्गत गांव बोलिया में महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित बोलिया प्रीमियम लिग में मंगलवार को आयोजित फाइनल मैच में पिपलिया राठौर ने पगारिया इलेवन को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।
विजेता टीम को अतिथि ग्राम पंचायत बोलिया के सरपंच चेनकुंवर और मांगीलाल पाटीदार ने 15551रुपए और ट्राफी प्रदान की। उपविजेता टीम को 7551रुपए और ट्राफी महेश पाटीदार जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस की ओर से प्रदान की गई। बोलिया प्रीमियम लिग के सफल आयोजन के लिए महाराणा प्रताप क्रिकेट क्लब ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने पर सभी का आभार प्रकट किया।