नीमच। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीती मंगलवार की रात 11.30 बजे करीब जावद रोड नयागांव स्टेशन के पास ट्रैन से कटे एक अज्ञात पुरुष की लाश मिली है।
बताया जा रहा है कि इस अज्ञात व्यक्ति के पास निंबाहेड़ा से नीमच का टिकट भी मिला है। व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। इस व्यक्ति ने जैकेट पहन रखा था। लाश पुरी तरह क्षत विक्षत में पाई गई है। उसके पास से कुछ पैसे भी मिले हैं। उक्त व्यक्ति का मोबाइल पूरी तरह नष्ट हो चुका है। हल्की हल्की सी दाढ़ी भी है। काले कलर की चप्पल पहन रखी है।
जानकारी के अनुसार 17019 अजमेर-हैदराबाद ट्रेन से उक्त व्यक्ति की कटने से मौत हो गई। जिसकी सूचना जावद रोड स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी नीमच थाने को दी गई। सूचना पर एएसआई कन्हैयालाल भाटी रात में 12 बजे करीब मौके पर पहुंचे। गर्दन और हाथ पूरी तरह शरीर से अलग हो चुके हैं। बिखरी हुई लाश को समेट कर जिला अस्पताल लाया गया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। सुबह 4.30 बजे करीब शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। फिलहाल अज्ञात व्यक्ति की लाश नीमच जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखी गई है।