मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा के अंतर्गत पिपलियामंडी नगर के पिपलिया पंथ मार्ग पर लंबे समय से सड़क जर्ज़र स्थिति में है और कई बार जिम्मेदार अधिकारियो को अगवत करवाने के बाद भी सालो से सड़क का निर्माण नहीं किया गया।
जिसको लेकर बुधवार को क्षेत्र के रहवासियों ने प्रदर्शन कर सड़क की जर्जर हालत पर सड़क को पुष्पहार चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनेक रहवासी मौजूद रहें। रहवासियों ने सड़क कार्य जल्द शुरू नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।