नीमच। वर्धमान स्थानक वासी महिला मंडल नीमच द्वारा आज शहर के मिडिल स्कूल सिंधी शाला में विद्यार्थियों को खजूर के पैकेट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम वसंत पंचमी के उपलक्ष में आयोजित किया गया था। जिसमें करीब डेढ़ सौ बच्चों को खजूर के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल ने बच्चों के साथ पारिवारिक वातावरण में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि वर्धमान स्थानकवासी महिला मंडल द्वारा समय-समय पर समाज सेवा के अनेक कार्यों को अंजाम दिया जाता रहा है।
आज के कार्यक्रम में हेमलता मेहता, रेखा जैन, राजकुमारी चंडालिया, आशा सांभर, मंजू बंब, आशा मेहता, सरला मेहता, पुष्पा वीरवाल, संतोष चौहान, रचना चेलावत, अमृता चिंगावत, मंजू मेहता आदि उपस्थित रहे।