BREAKING NEWS
NEWS : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में चुनावी.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर पेच एरिया कांग्रेस.. <<     NEWS : 15 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में गूंजेगा.. <<     नीमच के पिपलोन में किसान मोर्चा की भव्य.. <<     NEWS : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब खाद्य.. <<     NEWS : भाजपा के युवा संवाद में उठे तीखे सवाल,.. <<     VIDEO NEWS: फाइलों में चमकती सड़कें, जमीन पर बदहाली;.. <<     BIG NEWS : स्वतंत्रता दिवस से पहले नीमच पुलिस का.. <<     KHABAR : 15 अगस्त की शाम रवींद्र भवन में सांगीतिक.. <<     BIG NEWS : एमपी के 20 अफसरों को प्रेसिडेंट मेडल, गृह.. <<     HEADLINES: MP की 9 बड़ी खबरें: 2935 छात्रों को राहत, DA बढ़ा,.. <<     KHABAR : कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा,.. <<     KHABAR : किस वाहन से आते-जाते हैं, सरकार को बताना.. <<     कसरावद में देशभक्ति का अद्भुत नजारा: मुस्लिम.. <<     NEWS : ग्रामीण उद्यमों से डिजिटल खदानों तक, नए.. <<     BIG NEWS : एमपी की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, सीएम डॉ.. <<     खरगोन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की धूम, 80 फीट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2024, 8:12 pm
NEWS : विधायक आक्या ने गौरथ एम्बूलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, श्री सतीमाता गौ सेवा फाउण्डेशन  किए हेल्पलाइन नम्बर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने श्री सतीमाता गौ सेवा फाउण्डेशन द्वारा बीमार व पीड़ीत गोवंश की रोकथाम व चिकित्सा निमित्त गौरथ एम्बूलेंस वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर विधायक आक्या ने श्री सतीमाता गौ सेवा फाउण्डेशन द्वारा गौरथ एम्बूलेंस संचालकों व गो सेवकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि धर्म किसी जाति विशेष से नहीं बंधा है हम अपने पवित्र आचरण एवं दया भाव से अपने धार्मिक होने का प्रमाण देते है यह गौरथ एम्बुलेंस उन गोवंश के लिए मील का पत्थर साबित होगी जो कि सड़क दुर्घटना में घायल निराश्रित और बीमार गौवंश है।
इस अवसर पर श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन के संस्थापक गौरक्षक अशोक राणेजा हिंगोला ने बताया कि त्याग और बलिदान की इस पावन धरती पर प्रथम गौरथ एम्बुलेंस सेवा शुरू हुई है, ये गौरथ बीमार पीड़ित एवं दुघर्टनाग्रस्त गौवंशो को घटनास्थल से चितौड़गढ़ पशु चिकित्सालय लेकर जाएगा वहां से उपचार करवाकर घटियावली स्थिति श्री महादेव गौशाला में आश्रय देगी। शेष उपचार वहीं पर चिकित्सको की निगरानी में किया जाएगा। पूर्ण स्वस्थ होने पर वापस उसी क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। श्री सती माता गौ सेवा फाउंडेशन ने इसके हेल्प लाइन नंबर 7340114401 भी जारी किये है। उन्होने आम जनता से चितौड़गढ़ के आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी बीमार पीड़ित एवं दुघर्टनाग्रस्त गौवंशो दिखाई देने पर इस हेल्प लाईन नम्बर पर सूचना देने का अनुरोध किया है। इस दौरान विधायक आक्या ने विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर एम्बुलेन्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. सुमेरसिंह, डाॅ. हनुमान आर्य, कामधेनु सेना जिलाध्यक्ष रमेश कुमावत बिछौर, उपाध्यक्ष कपिल सांवलिया, पार्षद रेशमा कहार, बालकिशन भोई, प्रकाश जाट, शम्भूलाल शर्मा, रजत, दीपक सैन भोपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, संकल्प शर्मा, कृष्ण गोपाल, हरिओम वैष्णव, पूर्व सरपंच किशन सुथार, मथरा लाल जाट, आदित्यवीर सिंह, गणेश भोई सहित बढ़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE