शाजापुर। जिला मुख्यालय पर महिलाओं- बालिकाओं का प्रथम वूमेन प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें 250 बालिकाएं पूरे मध्य प्रदेश से इस आयोजन में शामिल हुई है और तरह-तरह के करतब और खेलों का प्रदर्शन कर रही है यह सबसे बड़ी बात है कि पूरे मध्य प्रदेश में शाजापुर में प्रदेश की यह महिला वूमेंस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
महिला वूमेन प्रतियोगिता के कोच धर्मेंद्र गुर्जर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह आयोजन खेलो इंडिया के माध्यम से देश के प्रति एक प्रदेश में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता जो शाजापुर में आयोजित की जा रही है। यह अष्टगो अखाड़ा संगठन मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित करवाई जा रही है, जिसमें भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश से 250 बालिकाएं शाजापुर पहुंची है अभी परीक्षा का दौरा होने से बालिकाओं की संख्या कम है, लेकिन आगे होने वाली प्रतियोगिता में इसकी संख्या और बढ़ेगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को करवाने के लिए मंत्रालय से परमिशन लेनी होती है, जिसके माध्यम से खेलो इंडिया के अंतर्गत इन प्रतियोगिताओं को आयोजित करवाया जाता है। शाजापुर में हो रही प्रतियोगिताओं के लिए सभी परमिशन ली गई व बच्चों को दिए जाने वाले पुरस्कार भी उन्हें प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जो बालिकाएं घर में बैठी हुई है उनसे निवेदन करता हूं कि वह भी बाहर निकले और अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर देश के भविष्य को सुनहरा करें।