BREAKING NEWS
NEWS : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे.. <<     NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 23, 2024, 11:02 am
BIG NEWS : भारत जोड़ो न्याय यात्रा कों लेकर पीसीसी अध्यक्ष पटवारी ने ली नामली में बैठक, 06 मार्च को आएंगे राहुल गाँधी रतलाम, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा, कांतिलाल भूरिया, झाबुआ विधायक और यूवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया मंदसौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक विपिन जैन और प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल रतलाम जिले की बैठक को संबोधित करने नामली पहुंचे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6 मार्च को रतलाम जिले में प्रवेश करेंगी। जिसको लेकर यह बैठक रतलाम ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश भरावा के नेतृत्व में की गई। इसमें रतलाम जिले के कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा सभी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में सभी पदाधिकारियों से चर्चा की और रतलाम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनने का संकल्प लिया। बैठक जीतू पटवारी पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नामली पहुंचे। बैठक में जीतू पटवारी ने पंचायत स्तर की कार्यकारिणी बनाने का भी बोला गया है और हर ब्लॉक लेवल पर गेहूं पंजीयन को लेकर 24 तारिख को ज्ञापन देने का भी सभी ब्लॉक अध्यक्षों को बोला गया और उसके बाद जिला स्तर पर ज्ञापन देने को भी कहा गया। 
कांतिलाल भूरिया ने भी बीजेपी के मुख्य मंत्री को आरएसएस का नौकर बताया हैं कि मुख्यमंत्री बीजेपी का नही आरएसएस का नौकर है। पूर्व केबिनेट मंत्री सज्जन वर्मा ने भी कहा कि बीजेपी सिर्फ़ कांग्रेस  कार्यकर्ताओ को तोडने का काम कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता आज भी मजबूती के साथ कांग्रेस के लिए लड़ रहे हैं।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर उत्साहित होते हुए दिखे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सतरुंडा से 6 मार्च को जिले में प्रवेश करेंगी। जो रतलाम और सेलाना होते हुए बांसवाड़ा में जायेगी। रतलाम में राहुल गांधी की यात्रा का रोड शो भी रहेगा। किसान कांग्रेस अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने किसानों की समस्या और पार्टी को मजबूत करने के लीय कार्यकर्ताओ से आव्हान किया और अधिक से अधिक संख्या में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आने का भी आमंत्रण दिया।अभिषेक शर्मा, दिलीप राव मंडलोई और सभी ब्लॉक अध्यक्ष भी प्रमुख रुप से उपस्थित रहें और विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह सोलंकी, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुलाल राठौर और जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, योगेंद्र सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित, नामली नगर पालिका पार्षद तूफान सिंह, राजेश चौहान, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, संजय चौधरी, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह, मोतीलाल कुमावत, बंशीलाल गुजरिया, कृष्णा पाटीदार, बंटी डाबी, सविता भंवर, किशन सिंधार, थावर भूरिया और अन्य सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE