छिंदवाड़ा। एक बार फिर से सियासी पारा गर्म होने के आसार है दरअसल आगामी 26 तारीख को कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल अल्प प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है वही 27 फरवरी को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचने वाले हैं। वे 27 फरवरी को छिंदवाड़ा आएंगे। साथ ही 2 मार्च को छिंदवाड़ा से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे 29 फरवरी को प्रस्तावित सांसद कप फाईनल में शामिल हो सकते है। साथ ही अन्य आयोजनों में भी शिरकत करेंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले दोनों नेताओं का यह दौरा अहम माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ऐसे समय में छिंदवाड़ा आ रहे हैं कि जब उनके भाजपा में जाने की अटकलें पूरी तरह से थम गई है। उनके बयान पर सभी की नजरे रहेगी।
2 मार्च को जाएंगे ग्वालियर
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 2 मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। चार दिनों तक में छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वह कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे वही अपनी आगामी रणनीति को लेकर भी बड़े पदाधिकारी से चर्चा कर सकते हैं।
अमित शाह का दौरा भी है प्रस्तावित
बताया जा रहा है कि मार्च महीने में प्रदेश के गृहमंत्री अमित शाह भी छिंदवाड़ा पहुंच सकते हैं इसको लेकर भी पार्टी संगठन की तैयारी शुरू हो गई। हालांकि अभी है तय नहीं हुआ है कि अमित शाह कब छिंदवाड़ा आएंगे।