खरगोन। कसरावद नगर में खरगोन रोड पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने स्थित बगलामुखी मंदिर पर नगरवासीयो एवं समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से हवन पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। अधिवक्ता अक्षय राठौर ने बताया भंडारा शुरू होने से पहले मंदिर पर नगर वासियों द्वारा सामूहिक रूप से हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन पूजन का कार्यक्रम विधिवत वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओ द्वारा देसी घी एवं हवन सामग्री की सामूहिक आहुतियां डालकर भगवान से क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता भारत सिंह राठौर, अधिवक्ता अक्षय राठौर आदि समाज जन उपस्थित रहे।