BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2024, 11:47 am
KHABAR : लोकसभा चुनाव से पहले यहां पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता, जिले के विभिन्न मंडलों की ली बैठक, बनाई चुनावी रणनीति, पढ़े खबर 

Share On:-

 
मंदसौर/नीमच। अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर पार्टी का हर सदस्य चाहे वह पदाधिकारी ही क्यों ना हो पर कार्य कर रहा है और यह संकल्प आपकी मेहनत और दृढ़ ईच्छाशक्ति से पूरा होगा। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच जिले के विभिन्न मंडलों की बैठक के दौरान कही।
शुक्रवार को सांसद गुप्ता ने भादवामाता मंडल, नीमच उत्तर मंडल, पं. दीनदयाल एवं मुखर्जी मंडल की बैठक ली। सांसद गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने हर वर्ग को विश्वास में लेकर साथ लेकर विकास किया। उन्होने कहा कि विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। इन 10 वर्षो में देश में हर क्षेत्र में विकास कार्य हुआ है। यहीं नही कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर भाजपा सरकार ने कार्य किया है। गरीब को मुफ्त उपचार से लेकर खाद्यान्न तक की व्यवस्था भाजपा सरकार कर रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि विकास के क्रम को निरंतर चलाये रखना है तो हमें एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी और विकास पुरूष सांसद सुधीर गुप्ता को हर बूथ पर विजयी बनाना है और देश में एक बार फिर मोदी सरकार को लाना है। बैठक को संबोधित करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों ने हर बूथ पर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होने कहा कि मोदी सरकार की हर बूथ पर भाजपा की जीत होगी। सभी को अपने-अपने दायित्य सौप दिए गए है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट जाएं और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को विजयी बनाकर एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनना निश्चित है।  इसी के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच तपोभूमि पर यादव महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात और चर्चा की।

इस दौरान नीमच विधायक दिलिपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र भटनागर, मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, योगेश जैन, मोहन सिंह राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चौपड़ा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मनीषा धाकड़,पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश जैन, संतोष चोपड़ा, विस्तारक मनीष भावसार, वरिष्ठ नेता राकेश भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष  प्यारसिंह चुंडावत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन धनगर एवं महामंत्रीद्वय सुरजसिंह, संदीप पंवार, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE