BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 10:37 am
BIG BREAKING : मंदसौर जिले का गांव लसूड़िया राठौर और काली अंधेरी रात, जब घर में अकेली थी चंद्रकुंवर तो बदमाशों ने उठाया फायदा, फिर मौका मिलते ही दिया इस ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अज्ञात बदमाशों ने काला सोना चुराने के लालच में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे है। यह घटनाक्रम बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि का ग्राम लसूडिया राठौर का बताया जा रहा है। 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने गांव में मौजूद घर में दस्तक दी। यहां अफीम चुराते समय जब बुजुर्ग महिला चंद्र कुंवर पति समंदर सिंह 70 ने बदमाशों को देखा और उनका विरोध किया, तो आरोपियों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

 

बताया जा रहा है कि, बदमाशों में महिला को पकड़कर उसका सिर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर मौत हो गई। फिर बदमाश यहां से करीब 7 से 8 किलो अफीम की टंकी चुरा कर ले गए। 

 

इस घटना के बाद गांव में दहशत के साथ सनसनी फ़ैल गई, और ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी, थाना प्रभारी नीरज सरवान और चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE