BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2024, 4:41 pm
KHABAR : नीमच शहर का आशीष भवन चर्च और गुड फ्राइडे का कार्यक्रम, समाज के बच्चों व महिला-पुरूषों ने उत्साह के साथ लिया समारोह में भाग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के आशीष भवन चर्च में ईसाई समाज द्वारा गुड फ्राइडे का कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाई समाज के महिला पुरुष और बच्चे चर्च में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 

गुड फ्राइडे के अवसर पर फादर विनोद माईड़ा ने प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर जो सात वचन मानव जाति के लिए कहे गए थे, उस पर चिंतन मनन किया। इस अवसर पर भजन और भक्ति गीत गाए गए। शहर, देश और विश्व की तरक्की और शांति के लिए प्रार्थना की गई। 

बताते चलें कि आज के दिन प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति के उद्धार लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया था। कल ईसाई समाज साइलेंट डे मनाएगा। रविवार को इस्टर डे यानी पुनरुत्थान दिवस है। इस दिन यीशु मसीह मृतकों में से वापस जी उठे थे। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी से ईसाई समाज के 40 दिन के उपवास चल रहे हैं। जिसका समापन कल शनिवार को होगा। गुड फ्राइडे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में फादर विनोद माईड़ा, समाज के सचिव एसपी सिंह, कोषाध्यक्ष जागृति जोजफ और ईसाई समाज के अनुयाई शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE