BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 10:48 am
BIG REPORT : रतलाम में आज निकलेगी रंगारंग गेर, डीजे व बैंड के साथ होंगे नासिक के नगाड़े, फायटर से उड़ाएंगे फोम व गुलाल, इन मार्गों से निकलेगी गेर, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रंगपंचमी का पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रंगों की बौछार के बीच हर कोई रंगा नजर आएगा। शहर के धानमंडी क्षेत्र से रतलाम सांस्कृतिक मंच नर नारायण ग्रुप द्वारा रंगारंग गेर निकाली जाएगी। फायर बिग्रेड लॉरी व टैंकर से पानी की बौछारों के साथ पहली बार फोम व गुलाल भी फायटर मशीनों से उड़ाया जाएगा। डीजे, बैंड के साथ रतलाम के ढोल तो नासिक के नगाड़ा टीम अपनी कला दिखाएगी।


गेर आयोजक अक्षय व्यास ने गेर धानमंडी से सुबह 11 बजे निकलेगी। पहली बार गेर में मशीन के माध्यम से फोम भी उड़ाया जाएगा। फाइटर के साथ टैंकर भी रहेगा जो युवाओं की टोलियों के साथ ही जिस मार्ग से गेर निकलेगी वहां के रहवासियों पर रंगों की बौछार की जाएगी। रंगारंग गेर में 21 क्विंटल गुलाल और 90 किलो रंग का उपयोग किया जाएगा। गेर आयोजकों द्वारा इंद्रधनुषी रंग में गुलाल उड़ाने की भी तैयारी की है।


इन मार्गों से निकलेगी गेर
गेर की शुरूआत धानमंडी से होगी। जो गणेश देवरी, न्यू क्लॉथ मार्केट, माणकचौक, घासबाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, हरदेवलाला पिपली, आबकारी चौराहा, ब्राह्मणों का वास, नाहरपुरा होते हुए डालूमोदी बाजार पहुंचेगी। यहां कला अभिनय मंच द्वारा गेर का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गेर का समापन होगा। गेर के अलावा शहर के दो बत्ती काला घोड़ा, डालूमोदी बाजार चौराहे पर फव्वारे लगाए गए है। जहां शहरवासी व युवा रंगबिरंगी रंगों की बौछार के साथ रंगों के पर्व में रंग जाएंगे।


चार व दो पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
गेर को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुबह 10 बजे से 3 बजे तक ट्रेफिक व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लान तैयार किया है। इस दौरान जिस-जिस मार्ग से गेर निकलेगी उस मार्ग पर चार पहिया व दो वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ती रहेंगी वैसे-वैसे मार्ग के रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग को बंद किया व खोला जाएगा। इधर गेर के एक दिन पहले जिस-जिस मार्ग से गेर निकलेगी वहां के रहवासियों ने अपने मकान व दुकानों को प्लास्टिक के तिरपाल से ढंक दिया गया। पुलिस ने गेर का रुट चार्ट भी जारी किया है।


ड्रोन से होगी निगरानी
पर्व को देखते हुए पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि अगर बेवजह किसी पर रंग डाला खासकर महिला एवं बच्चों पर गुब्बारे फेंके तो हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी। नशे में वाहन चलाने वालों की बिथ एनालाइजर से जांच की जाएगी।


शुक्रवार शाम को एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव वारंगे. ट्रेफिक डीएसपी अनिल राय व अन्य ने गेर वाले मार्गों पर जाकर व्यवस्था देखी। शहर के हर चौराहे पर 3 से 4 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। गेर के साथ पुलिसकर्मी चलेंगे वहीं गेर रूट पर एसएएफ (विशेष सशस्त्र बल) के 100 जवान भी तैनात रहेंगे। हर चौराहे पर एसएएफ के दो से चार जवान खड़े रहेंगे। जो कि गेर में शामिल हूड़दंगियों पर नजर रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE