BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर निकली भगवान श्री.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर सुखानंद धाम में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : पेट्रोल पंप लूट से पहले पुलिस का बड़ा.. <<     BIG REPORT : चार माह से खुदी पड़ी सीसी रोड,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में आज लगेगा विशाल स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : हजरत नसरुल्लाह खां सैलानी बाबा का 13वां.. <<     REPORT : पंख अभियान में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर.. <<     KHABAR : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला स्तरीय.. <<     REPORT : हर घर तिरंगा अभियान से गूंजा.. <<     KHABAR : माकड़ौन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत निकली.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को हरवार में लगेगा जनसमस्या.. <<     KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 12:02 pm
KHABAR : छिंदवाडा में आज बरसेगा रंग गुलाल, रंग पंचमी पर निकाला जाएगा जुलूस, 11 बजे गंज से निकलेंगे हुरियारे, पढे़ खबर

Share On:-

छिंदवाड़ा। हर वर्ष की तरह इस बार भी आज रंग पंचमी का पर्व पूरे उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रंगपंचमी महोत्सव को मनाए । रंग पंचमी महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि छिंदवाड़ा में रंग पंचमी मनाने की शुरुआत 3 वर्ष पहले की गई थी। तब से हर साल रंग पंचमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस वर्ष रंग पंचमी महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियांशुरू कर दी गई है।


रंग पंचमी पर्व के अवसर पर बरसते रंग और उड़ाते गुलाल के साथ जुलूस निकाला जाएगा। जो कि आज दोपहर 11 बजे गांधीगंज से प्रारंभ होकर शनिचरा बाजार, श्याम टॉकीज, छोटा तालाब, पावर हाउस, छोटी बाजार, गोलगंज, फव्वारा चौक होकर मानसरोवर कांप्लेक्स पहुंचेगा। जुलूस के दौरान 10 टन गुलाल उड़ाया जाएगा। 10 टन कलर और तीन बड़ी गेर रंग वर्षा करेंगी ।


उत्सव की धूम को बढ़ाने के लिए पांच डीजे और धमाल की व्यवस्था भी की गई है। जुलूस में राधा कृष्ण की जोड़ी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिन पर जुलूस के दौरान पुष्प वर्षाकी जाएगी। साथ ही नृत्य की टोलियां भी जुलूस में शामिलरहेंगी। उन्होंने बताया की जुलूस मेंशामिल होने वाले महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल के साथ से नागपुर से आए प्रशिक्षित गार्ड तैनात रहेंगे।


गौरतलब हो कि रंगपंचमी में निकाला जाने वाला यह जुलूस इंदौर की तर्ज पर छिंदवाडा में निकाला जाता है जो कि सभी केलिए आकर्षण का केंद्र रहता है। जुलूस का समापन मानसरोवर कॉम्पलेक्स में होगा। जहां जमकर रंग-गुलाल खेला जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE