BREAKING NEWS
CM की जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! मकान की.. <<     KHABAR : तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिवसीय.. <<     KHABAR : अतिथि विद्वान को नौकरी से हटाया, कॉलेज गेट.. <<     KHABAR : मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनूठी.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के दो मामलों में 1.63 लाख.. <<     KHABAR : शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर.. <<     KHABAR : मां की यादों को समाजसेवा से किया अमर,.. <<     BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 30, 2024, 7:38 pm
BIG NEWS : नौकरी लगाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख से अधिक रुपये हड़पने वाला चढ़ा खाकी के हत्थे, रेलवे विभाग में जीजा-साले को दिलाने वाला था नौकरी, रुपये लेकर हुआ था फरार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ आगार में रोडवेज बस चालक के पुत्र व दामाद को रेलवे विभाग में नोकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर तीन लाख 60 हजार रुपये हड़प कर फरार हुए शाहपुरा जिले के एक आरोपी को कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि चित्तौडगढ आगार में रोडवेज बस चालक प्रितमराज मीणा को बामनवास तहसील गगांपुर सिटी निवासी कमलेश कुमार मीणा द्वारा अपने को बैंक आफॅ बडोदा में कर्मचारी बता उससे परिचय कर रेलवे विभाग में जान पहचान हो उसका भाई जीएम के पद पर होना बताया। आरोपी कमलेश द्वारा प्रितमराज को उसके पुत्र व दामाद को नौकरी लगाने का झासा देकर 3 लाख 60 हजार रुपये नगद लेकर फरार होने के मामले में थाना कोतवाली चित्तौडगढ में प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई रतन सिंह द्वारा की गई।
मामले में एएसपी परबत सिंह व डीएसपी चितौड़गढ तेज कुमार पाठक के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ संजीव स्वामी पुनि  के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा साईबर सैल के सहयोग से आरोपी शाहपुरा जिले के ईटुन्दा कन्जर कॉलोनी पुलिस थाना हनुमान नगर जिला शाहपुरा हाल पण्डेर कंजर कॉलोनी पुलिस थाना पण्डेर निवासी 58 वर्षीय कमल उर्फ कमलेश कुमार उर्फ हरकेश मीणा पुत्र रामसहाय मीणा को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। मामले के प्रार्थी प्रितमराज मीणा के साथ की गई ठगी के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE