BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 6:19 pm
BIG NEWS : मंडफिया कस्बे में हुई नकबजनी का खुलासा, 25 तोला सोने के आभूषण हुए थे चोरी, एक आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किए आभूषण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंडफिया कस्बे से गत साल अक्टूबर माह में एक मकान से 25 तोला सोने के आभूषण चोरी के मामले में मंडफिया थाना पुलिस ने कर्नाटक निवासी एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मकान मालिक के घर मे मेहमान बन कर रह रहा था, जिसने मौका पाकर मकान का ताला तोड़ आभूषण चोरी किये थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से चोरी का माल बरामद कर लिया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत साल 27 अक्टूबर को चिकारडा रोड मंडफिया निवासी आरती बाई गुरू लक्ष्मी बाई के मकान से अज्ञात चोरों द्वारा उसके मकान के कमरे में रखे 25 तोला सोने के आभूषण चोरी हो जाने की सूचना पर मंडफिया थाने पर नकबजनी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिले में चोरी नकबजनी की वारदातो का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी व माल की बरामदगी के क्रम मे एएसपी परबत सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी मंडफिया शीतल गुर्जर उ.नि. के नेतृत्व मे एएसआई शंकर सिंह, हैड कानि. देवीलाल, कानि. हीरालाल द्वारा अथक प्रयास कर मंडफिया कस्बे में सोने के आभूषण चोरी करने वाले आरोपी कर्नाटक के 3/2 पी.के शाहपुर बेलगाम जिला बेलगाम निवासी 70 वर्षीय शारदा उर्फ सतीष हरनाम पिता हरनाम धारीवाल को दिल्ली से गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी का माल कुल 25 तोला सोने के आभूषण जिसमे एक सोने कि चौन, एक कंटी, एक रामनामी मय चार मांदलिये, 2 अंगूठिया बरामद किया जाकर अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी द्वारा दी गई रिपोर्ट में आरोपी उसके घर पर मेहमान बन कर रह रहा था, जो उसके किसी काम से बाहर जाने पर घर का ताला तोड़ कर अंदर घुस 25 तोला सोना चुरा कर ले गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE