BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2024, 2:59 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का अमावली जागीर विद्यालय और रात का वक्त, जैसे ही सुबह स्कूल पहुंचे शिक्षक तो माजरा देख उड़ गए होश, भवन की दीवारों सहित अंदर मिला ये, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, पढ़े खबर

Share On:-

चीताखेडा। देश भर में शिक्षा के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए शासन-प्रशासन नित नए काम कर रहा हैं। साथ ही 01 अप्रैल को प्रदेश भर के शासकीय और अशासकीय विद्यालय में प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। लेकिन नीमच जिले के एक गांव में असामजिक तत्वों ने शिक्षा के मंदिर को ही नुकसान पहुंचा दिया। खूबसूरत दीवालों को गंदा कर दिया तो विद्यालय की संपत्ति को भी बड़ा नुकसान पहुँचाया हैं। 
नीमच जिले के चीताखेडा संकुल केंद्र के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय अमावली जागीर के विद्यालय में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार कुछ असामाजिक तत्वों को पच नहीं रहे। रेलगाड़ी के डिब्बे जैसे सजाया गए भवन को शरारती तत्वों ने गीली मिट्टी से गंदा कर दिया। साथ ही विद्यालय के भवन के अंदर पत्थर फेंक कर शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया हैं। 
विद्यालय के शिक्षक अरविन्द परिहार ने बताया कि 01 अप्रैल सोमवार को जब हम विद्यालय पहुंचे तो स्थिति देखकर अचंभित रह गए। विद्यालय की दीवालों को गीली मिट्टी से गंदा कर रखा था। साथ ही चैनल के अंदर भी पत्थर फेंक रखे थे। भवन के अंदर टेबल के कांच भी फोड़ दिए। तालों के अंदर मिट्टी भर दी। यह घटना रविवार देर रात की हो सकती हैं। 
शिक्षक अरविन्द परिहार ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा शिक्षा के मंदिर को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया हैं। जिसकी शिकायत हमने सोमवार को ही पुलिस सहायता केंद्र चीताखेडा पर की हैं। साथ ही एक आवेदन संकुल केंद्र चीताखेडा को देकर स्थिति से अवगत कराया हैं। 
बदमाशों द्वारा विद्यालय में की गई तोड़फोड़ और नुकसान से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अभी तक कोई कार्यवाई नहीं किए जाने पर भी रोष व्याप्त हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि शायद पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही हैं।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE